हापुड़, मार्च 28 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम बदनौली में पुत्री के घर पर आए मायके पक्ष के लोगों के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने लोहे की रोड आदि से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुलंदशहर जनपद की ग्राम सिखेड़ा निवासी सरोज ने कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री की शादी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बदनौली निवासी रुपेन्द्र के साथ हुई थी। 25 मार्च को उनकी पुत्री ने फोन कर उन्हें अपनी ससुराल ग्राम बदनौली बुलाया। जैसे ही पीड़िता, उसका बेटा सोनू, पति मुनेश कुमार और दो अन्य रिश्तेदार बेटी की ससुराल पहुंचे तो दामाद रूपेन्द्र ने उसके पुत्र सोनू को लोहे की राड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता और उसकी बेटी ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.