मधुबनी, अप्रैल 15 -- रविंद्र नाथ झा मधेपुर। दहेज में तीन लाख रुपये नगद तथा बाइक व फ्रीज की मांग को लेकर एक नवविवाहिता के साथ ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव में घटित हुई बताई गई है। जख्मी नवविवाहिता मो रज्जाक की 25 वर्षीय पत्नी फरीदा ख़ातून का इलाज मधेपुर पीएचसी सह रेफ रल अस्पताल में किया गया। इस संबंध में पीड़िता मो रज्जाक की पत्नी फरीदा ख़ातून ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें सास बचिया ख़ातून,ननद खुशबुन ख़ातून तथा ससुर मो मोकिम को नामजद किया गया है। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता के साथ की मारपीट प्राथमिकी के अनुसार, मधेपुर थाने के मैनाराही गांव निवासी शमशुल कुजरा की पुत्री फरीदा ख़ातून की शादी 22 अप्रैल 2022 को सिकरिया गांव के मो मोकिम के...