ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में गई जान
वाराणसी, अक्टूबर 5 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के कुआर-कठिरावं मार्ग पर सोमवार को दिन में लगभग डेढ़ बजे अज्ञात वाहन से कुचलकर 35 वर्षीय सुनील वर्मा की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था। पुलिस ने बताया जाता है कि केराकत (जौनपुर) क्षेत्र के कुसहां निवासी सुनील वर्मा बाइक से अपनी पत्नी-बच्चों को लेने कठिरांव (जंगलपुर) स्थित ससुराल जा रहा था। बचौरा स्थित भट्ठे के पास सामने से आ रहे किसी वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।उसके पास मिले आधार कार्ड और मोबाइल से शिनाख्त हुई। घटनास्थल से दो किमी दूर स्थित ससुराल में जानकारी मिली तो परिजन मौके पर पहुचे। सुनील सूरत में एक निजी फैक्ट्री में काम करता था और छुट्टी लेकर घर आया था। तीन दिन बाद उसे सूरत जाना था। इंस्पेक्टर अजयराज वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.