लखीमपुरखीरी, मई 2 -- लखीमपुर। ससुराल जाते समय रास्ते में बाइक से गिरकर एक 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सिसयर निवासी मोहित सिंह अपनी पत्नी अंजलि (20 वर्ष) को बाइक से लेकर उनके मायके मैगलगंज थाना क्षेत्र के खैराना गांव जा रहे थे। रास्ते में रामपुर मिश्र के पास अचानक अंजलि बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 10 माह पूर्व 2 जून 2025 को हुई इस शादी के बाद से ही अंजलि को दहेज के...