मोतिहारी, अप्रैल 5 -- बंजरिया । बिदाई के चौबीस घंटे के अंदर ही एक युवती को खुशी का माहौल गम में बदल गया है। घटना युवती सरीना खातून की है जहां उसकी शादी के चंद घंटे के बाद ही उसके पिता की मौत की खबर आई , जिसके बाद युवती अपने ससुराल में नन्द की शादी छोड़ भागे भागे रोते बिलखते अपने माइके पहुंची । सरीना तुरकौलिया थाना के शंकर सरैया गांव के शेख शरण टोला की है। जहां उसकी निकाह दो अप्रैल को बड़े ही धूमधाम से बंजरिया थाना के मुख्लिशपुर निवासी नूर मोहम्मद अंसारी के पुत्र शहाबुद्दीन के साथ हुई थी । निकाह के बाद युवती तीन अप्रैल को बड़े ही खुशी एवं उम्मीद से अपने ससुराल के लिए विदा हुई । चार तारीख को युवती की नन्द की शादी होने वाली थी । जिसको लेकर युवती काफी खुश थी । उसी समय युवती के मैके से उसके पिता अलियाश अंसारी की मौत की खबर आई । पिता बेटी को बि...