छपरा, अप्रैल 13 -- मायकेवालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप पानापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में रविवार की रात 20 वर्षीया विवाहिता ने कथित तौर पर ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल है, जबकि मायके पक्ष ने इसे दहेज के लिए की गई हत्या करार दिया है। मृतका की पहचान बबलू महतो की पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात वह अपने ससुराल स्थित घर में फंदे से लटकी हुई पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो चुके थे। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे मायकेवालों को सौंप दिया। घटना की सू...