आदित्यपुर, अप्रैल 19 -- चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे (एनएच-33) स्थित दिनाई में घर के पास सड़क किनारे खड़े युवक को मैजिक वैन ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे युवक भोलानाथ सिंह सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है। घटना में घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से चांडिल सीएचसी में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया गया। इधर, घटना के बाद मैजिक वैन मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक बंगाल के अड़सा के रहने वाले भोलानाथ सिंह सरदार, ससुराल दिनाई में पत्नी एवं बच्चों के संग हरि कीर्तन देखने आया हुआ था। शनिवार को वह घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा था कि तेज रफ्तार मैजिक वैन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। घटना में युवक की एक पैर क्षतिग्रस्त हो गया।

हिंदी हिन्दुस्...