लखीमपुरखीरी, मई 1 -- ईसानगर निवासी 25 वर्षीय युवक बीतें दिनों धौरहरा क्षेत्र के गांव में आया था। यहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताते हैं कि विषाक्त पदार्थ खाने के बाद उसे सीएचसी ले जाया गया जहां मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। ईसानगर के ग्राम ओझापुरवा निवासी 25 वर्षीय युवक मनोज कुमार कश्यप पुत्र स्व. गुन्नेलाल अपनी ससुराल ग्राम महराज नगर कोतवाली धौरहरा आया था। गांव बाहर बनी कुटी के पास वह अचेत अवस्था में मिला। उससे तुरंत सीएचसी धौरहरा लेकर परिजन पहुंचे जहां चिकित्सकों ने विषाक्त पदार्थ खाने से मौत होने की बात कही। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थि्तियों में युवक की मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस के मुताबिक जहां युवक अचेत अवस्था में मिला था वहां...