बिजनौर, मार्च 29 -- बिजनौर। नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर में साली की शादी में शामिल होने ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव जसौई निवासी 25 वर्षीय तालिब पुत्र अब्दुल रहीम का प्रेम विवाह 11 जनवरी 26 को नजीबाबाद क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी यासीन की पुत्री रूबी के साथ हुआ था। परिजनों के अनुसार तालिब अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए करीब तीन दिन पहले ससुराल गांव ताहरपुर आया हुआ था। 27 मार्च की रात करीब आठ बजे परिजनों को मोबाइल पर उसके निधन की सूचना मिली थी। पिता अब्दुल रहीम ने पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपने बेट...