आजमगढ़, अप्रैल 28 -- दीदारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ससुराल आए युवक की संदिग्धवस्था में मौत हो गई। मंगलवार को क्षेत्र के सुघरपुर में उसका शव सड़क किनारे गड्ढे में मिला। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जौनपुर जनपद के सरपतहा थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी 28 वर्षीय विपिन शर्मा की ससुराल दीदारगंज थाना क्षेत्र के फुलेश गांव निवासी जयप्रकाश शर्मा के घर है। विपिन रोजी-रोटी के लिए गुजरात में रहते थे। सप्ताह भर पूर्व घर आए थे। दो माह से उनकी पत्नी और बच्चे फुलेश में थे। सोमवार को विपिन अपनी ससुराल पहुंचे। ससुर जयप्रकाश ने बताया कि विपिन शराब के नशे में थे। रोकने का प्रयास कया गया, लेकिन वह अपने घर के लिए रवाना हो गए। उनके पिता को फोनकर जानकारी दी गई थी। मंगलवार...