बदायूं, जून 13 -- ससुराल आए एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उघैती थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 11 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। करनपुर गांव निवासी मनोज वाल्मीकि दिल्ली में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह कुछ दिन पहले अपनी ससुराल गांव चाचीपुर आया हुआ था। गुरुवार देर रात वह बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर गांव चाचीपुर के पास टहल रहा था। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर ...