फिरोजाबाद, जुलाई 3 -- रामगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह करके ससुराल आए आगरा के युवक की ससुराल वालों ने मारपीट व गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि युवती का भाई उसके प्रेम विवाह से नाराज था। हत्या की सूचना पर सीओ सिटी कई थानों के पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पांच घंटे में मुख्य आरोपी साले को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैर में गोली लगी है। साले सहित पांच लोगों को जेल भेजा है। जबकि मुख्य आरोपी के दोस्त की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। यह भी पढ़ें- मुस्लिम लड़की से शादी करने वाले युवक की ससुराल में हत्या; आरोपी साले को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा जिला आगरा के थाना बरहन के खांडा निवासी 23 वर्षीय दाऊजी उर्फ देवेश पुत्र रामगोपाल ने चार माह ...