मिर्जापुर, मार्च 5 -- चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर गांव ससुराल आए युवक की मंगलवार की सुबह कुएं में गिरने से मौत हो गई। सोमवार को ही कोलकाता से ससुराल आया था। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। चुनार कोतवाली के रामगढ़ गांव निवासी 40 वर्षीय राजू राजभर रोजगार के सिलसिले में कोलकाता गया था। उसकी पत्नी पूजा अपने दो बच्चों के साथ मायके बल्लीपुर गांव में थी। होली पर सोमवार को कोलकाता से राजू ससुराल आया। मंगलवार की सुबह सीवान में शौच के लिए गया था। वापस लौटते समय खेत में बगैर जगत का कुआं था। राजू जैसे ही कुएं के पास पहुंचा। अचानक उसका पैर फिसला और वह कुएं में जा गिरा। घटना की जानकारी होते ही पास ही खेत में काम कर रहे लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आस-पास के ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत बाद कुएं में ग...