बरेली, जून 1 -- फरीदपुर, संवाददाता। ससुराल आए युवक का शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सिरौली के धौरेरा गांव के पिंटू यादव(28) पुत्र मनीराम का विवाह दो माह पहले फरीदपुर के लाइन पार गुरुदेव कॉलोनी की संध्या से हुआ था। सात दिन पहले पिंटू यादव पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल फरीदपुर आया। संध्या ने जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद वह ससुराल में रह रहा था। लोगों ने सोमवार शाम लोगों ने पिंटू का शव गौसगंज रेलवे फाटक के पास पेड़ के नीचे पड़ा देखा। यह भी पढ़ें- ससुराल में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत उन्होंने परिवार वालों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने पिंटू यादव का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पिंटू यादव का शव पेड़ ...