ससुराल आए बाइक मैकेनिक की मौत
कानपुर, अगस्त 20 -- कानपुर देहात। रनियां थाना क्षेत्र के बंजारीताला गांव स्थित ससुराल में पत्नी को विदा कराने आया छत्तापुरवा सचेंडी निवासी एक बाइक मैकेनिक बुधवार को संदिग्ध हालात में डेरापुर थाना क्षेत्र के बलाई मोड़ के पास हाईवे पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाया गया। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उसको जहरीला पदार्थ खिलाए जाने की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। सचेंडी थाना क्षेत्र के छत्तापुरवा गांव के रहने वाला 25 वर्षीय प्रदीप उर्फ गोलू जरगांव में बाइक मैकेनिक का काम करता था। 14 मार्च 2026 को उसकी शादी रनियां थाना क्षेत्र के बंजारीताला गांव की रहने वाली ज्योती के साथ हुई थी। पांच दिन पहले ज्योती पति से कहासुनी होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.