महाराजगंज, अगस्त 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा में राखी बांधने ससुराल आई महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हो गया। हमला करने का आरोप महिला के पति पर ही लग रहा है। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं आरोपित पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला नीलम वर्मा (30) अपने पति, 11 वर्षीय बेटे व 7 वर्षीय बेटी के साथ शुक्रवार को अपने मायके भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में आई थी। दोपहर लगभग 12 बजे बातचीत के दौरान पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान अचानक उसके पति ने पास में रखे कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रहा कि वहां मौजूद नीलम की मां व अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर क...