फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 10 -- फर्रुखाबाद । मैनपुरी निवासी एक युवक की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने की आशंका जताई है। जनपद मैनपुरी थाना बर्नाहार के हकीमपुर गांव निवासी 28 वर्षीय रजनेश कुमार खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी शादी 6 फरवरी 2023 को मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव उगरपुर सुल्तान पट्टी निवासी केशकली के साथ हुई थी। दंपति की डेढ़ वर्षीय बेटी खुशी है। परिवार में मां ज्ञान देवी, बड़े भाई दुर्वेश कुमार तथा छोटे भाई अभिषेक कुमार हैं ।देर रात तबीयत बिगड़ने की दी सूचनाभाई अभिषेक कुमार ने बताया कि रजनेश की पत्नी केशकली 20 अप्रैल को अपनी पुत्री के साथ मायके चली गई थी...