ससुरालीजनों ने मायके में विवाहिता से की मारपीट, छेड़छाड़
आगरा, सितम्बर 26 -- गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मायके में रह रही विवाहित युवती ने अपने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये, बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर मायके पहुंचकर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि देवर ने उसकी लज्जा भंग कर दी। मामले में एसपी के आदेश पर गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट में एक विवाहित युवती ने बताया है कि उसकी शादी पांच साल पहले अमांपुर क्षेत्र में हुई थी। कुछ दिन ठीकठाक रहने के बाद ससुरालीजनों ने उसे प्रताडित करना शुरू कर दिया, पांच लाख रुपये, बुलेट बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह गंजडुंडवारा क्षेत्र में अपने मायके रह रही है। मामले में न्यायालय में भी मुकदमा विचाराधीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.