बांदा, अप्रैल 6 -- बांदा। तिंदवारी थाने के बहिंगा गांव निवासी कुंती ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि 25 मार्च को रात साढ़े आठ बजे वह घर में थी। तभी पति राजेश, जेठ सुरेश, देवर रूपेश, उसकी पत्नी राधा, बृजलाल, अर्जुन व करन ने गाली-गलौज की। मना किया तो लात-घूसों व डंडे से उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गांव के लोग व उसका भाई रामलखन, बहन पूनम, भाभी उमा आ गईं। बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने इनको भी नहीं बक्शा। मारपीट में चारों लोगों को गंभीर चोटें आईं। युवती ने आरोप लगाया कि उसके साथ पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं। उसके भाई व बहन को फर्जी फंसाने का प्रयास किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.