मैनपुरी, मई 24 -- थाना क्षेत्र के ग्राम बलारपुर में विवाहिता ने ससुरालीजनों से परेशान होकर पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वहीं विवाहिता की मौत से मायके पक्ष में मातम छाया हुआ है। क्षेत्र के ग्राम बलारपुर निवासी प्रशांत कुमार पुत्र नेम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन 23 वर्षीय वंदना की शादी 19 नवंबर 2024 में कुलदीप निवासी बरहट थाना भोगांव के साथ की थी। ससुरालीजनों ने 2 महीने पूर्व उसकी पुत्री को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। वह मायके में आ गई थी। फोन पर कुलदीप आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग करता था। प्रशांत ने आरोप लगाया कि उसकी बहन वंदना ने ससुरालीजनों के तानों से तंग आकर पेड़ पर दुपट्टे से फांदी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना ...