महोबा, फरवरी 8 -- महोबा, संवाददाता। दहेज उत्पीड़न को लेकर विवाहिता के साथ की गई मारपीट से उसकी मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपित पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पनवाड़ी थाना के भरवारा गांव निवासी मंगलसिंह यादव की पत्नी जहरीदेवी ने मुख्यालय कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी प्रीतम का विवाह 2016 में करन पुत्र शिवराम निवासी रतवा थाना मौदहा हमीरपुर के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज देने के बाद भी ससुरालीजनों के द्वारा ढाई लाख रुपये अतिरिक्त दहेज के लिए मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट की जाती। 2022 में बेटी ने एक पुत्री को जन्म दिया जिसके बाद दामाद बेटी को लेकर सूरत चला गया। बाद में जब बेटी वापस लौटी को बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूर...