ससुरालियों पर लगाया जहर पिलाने का आरोप
बरेली, अगस्त 31 -- आंवला। न्यायालय के आदेश और समझौते के बाद ससुराल पहुंची विवाहिता को ससुरालियों ने घर में घुसने से रोक दिया। महिला ने ससुरालियों पर बंधक बनाकर कपड़े फाड़ने और जहर पिलाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। बरेली के संजय नगर निवासी मोहिनी वर्मा का विवाह 22 अप्रैल 2015 को आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम मऊचंदपुर किटौना निवासी रामदास के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति रामदास, ससुर जगन्नाथ, सास रामबेटी, देवर मोती सिंह व शंकर लाल दो लाख रुपये दहेज में मायके से लाने की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर दूसरी शादी करने की धमकी दी जाती थी। दहेज प्रताड़ना के चलते दिसंबर 2024 में ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाल दिया था। इसके बाद गत 16 जुलाई 2026 को न्यायालय के माध्यम से दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.