ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया
गाज़ियाबाद, जून 4 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। अध्यात्मिक नगर निवासी अफशा ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत देकर बताया कि पति लुकमान, सास, ससुर, देवरों और ननदों द्वारा लंबे समय से उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। बकरीद के समय उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोप लगाया कि एक बार विरोध करने पर पति ने पेट में लात मारकर गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। यह भी पढ़ें- महिला ने ससुरालीजनों पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.