पीलीभीत, अप्रैल 27 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम जंगरौली आशा निवासी आरती देवी पत्नी राम कैलाश ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 23 अप्रैल को दोपहर दो बजे उसके पति राम कैलाश, जेठ आत्मा राम, जेठानी धनदेवी, सास प्रेमवती ने गेहूं काटने को लेकर उसके साथ गालीगलौज की। जिससे वह घायल हो गई। रिश्तेदारों के कहने पर उसने उस दिन कोई ​शिकायत नहीं की। 24 अप्रैल को उसके साथ आरोपियों ने दोबारा मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...