शामली, मार्च 27 -- कैराना। महिला की मौत के मामले में परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने मामला हरियाणा का बताया है। गांव मलकपुर निवासी महफरीन की हरियाणा के पानीपत के थाना किला क्षेत्र के भारत नगर बबेल रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से हुई थी। इस मामले में किला थाना पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को मृतका का भाई सावेज अपनी बहन के साथ कैराना कोतवाली पहुंचा और आरोप लगाया कि उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उसने बताया कि करीब 11 साल पहले उसकी बहन की शादी अरमान उर्फ फरमान के साथ हुई थी और उसके चार बच्चे हैं। आरोप है कि हरियाणा पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है। वहीं, कैराना पुलिस का कहना है कि...