मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- खतौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने जानसठ क्षेत्र के गांव में रहने वाले बेटी के ससुरालियों पर बेटी की जलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। परिजनों ने ससुरालियों के घर जाने का प्रयास किया तो उन पर पथराव कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।गांव जसौला निवासी प्रमोद की बेटी रेनू की शादी तीन साल पूर्व जानसठ थाना क्षेत्र के मनफोडा निवासी युवक से हुई थी। गुरुवार को कोतवाली पहुंचे प्रमोद ने बताया कि बेटी के ससुराल में कोथली देने को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। बेटी ने इसकी जानकारी अपनी मां को भी दी थी। तीन दिन पूर्व बेटी के ससुराल के यहां से किसी ने फोन कर बताया कि रेनू की मौत हो गई है। ससुरालिए चुपचाप अंतिम संस्कार की तैयारी में है। जब वह ससुराल पहुंचे तो उन्होंने बेटी ...