वाराणसी, जुलाई 24 -- वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार उसका निकाह 13 जनवरी 2025 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार चिरईगांव क्षेत्र निवासी निजाम के साथ हुआ था। विवाह के समय मायके पक्ष ने घरेलू उपयोग का सामान, 51 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, सोने की चेन समेत अन्य उपहार दिए थे。

दहेज के लिए प्रताड़ना आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद ही पति, सास, ससुर और अन्य ससुरालीजन दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता का कहना है कि 14 अगस्त 2025 को उसे मोटरसाइकिल और 50 इंच की एलईडी टीवी की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। बाद म...