बिजनौर, जून 26 -- एसपी के आदेश पर पुलिस ने एक विवाहिता की तहरीर पर दहेज के लिए मारपीट करने के आरोपी पति व चार महिलाओं सहित ससुराल पक्ष के आठ लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भनोटी निवासी किरन पत्नी पुनीत ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 14 जुलाई 2024 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मिले सामान से असंतुष्ट होकर उसे प्रताड़ित करने लगे। 20 नवंबर 2025 को पति पुनीत, जेठ टिंकू तथा अन्य परिजनों ने कथित रूप से 50 हजार रूपए की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया, जिससे उसे कई चोटें आईं। पुलिस ने मामले में पुनीत, टिंकू, करतार, सरिता,मीरा, मनजीत, नंदनी व मगनदेई के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी ह...