पीलीभीत, जून 27 -- बरखेड़ा। कस्बा निवासी 38 वर्षीय बबलू पुत्र भोलानाथ शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बीमार हो गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां जहरीला पदार्थ खाने की आशंका में उसका उपचार शुरू किया गया। परिजनों का आरोप है कि बबलू की पत्नी पिछले दो वर्षों से मायके में रह रही है। शुक्रवार को वह पत्नी को वापस लाने ससुराल गया था। आरोप है कि वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जहरीला पदार्थ देकर मारने का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने मेमो के जरिए पुलिस को सूचना दी है। यह भी पढ़ें- गांगोडीह गांव में महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- ससुराल में युवक ने खाया विषाक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...