कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं 11 नेता नगर निवासी असरा बानो ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उसकी शादी 16 जून 2025 को स्थानीय कस्बे में ही हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में बुलेट व दो तोला सोने की चेन एवं दो लाख नकदी की मांग करते हुए आएदिन प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के मुताबिक, कई बार समझौते के बाद भी ससुरालीजन नहीं माने और दो दिन पहले पिटाई कर घर से भगा दिया। इस दौरान पीड़ित महिला की बहन फात्मा बानो व भाई अब्दुल कादिर की भी पिटाई की। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता को पीटा पीड़िता सात माह की गर्भवती है। उसने पति, जेठ , जेठानी , देवर , सास , ससुर व नंद के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की है। एसपी ने सैनी थाना प्रभारी को जांच ...