कानपुर, जनवरी 4 -- महाराजपुर में एक महिला ने पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज मे पांच लाख की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने और गला दबाकर हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महाराजपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। महाराजपुर के घाटूखेड़ा गांव की निवासी सोनम ने बताया कि 20 मई 2022 को कानपुर देहात के अहिरनपुर गांव निवासी प्रियांशु उर्फ बउवन के साथ विवाह हुआ था। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति प्रियांशु, सास फूलमती उर्फ विमला, ननद राजेश्वरी और सोने श्री उर्फ प्रीती समेत दोनों ननदोई ने उससे अतिरिक्त दहेज में पांच लाख की मांग शुरू कर दी। दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने सोनम के साथ मारपीट की। पति प्रियांशु ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। पीड़िता ने बताया कि उन्हें जानकारी हुई कि उनका पति प्रियांशु उन्हें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.