ससुरालियों पर कराई एफआईआर
उन्नाव, जून 20 -- चकलवंशी, संवाददाता। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला के साथ ससुरालीजनों ने गाली-गलौज और मारपीट कर प्रताड़ित करने व जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ माखी थाना में पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लखनऊ थाना मलिहाबाद क्षेत्र के तिलसुवा गांव की रहने वाली भारती कनौजिया ने माखी पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी 12 साल पहले माखी थाना क्षेत्र के गांव गोपीखेड़ा गांव निवासी राज कुमार के साथ हुई थी। उसके बाद से ही पति राज कुमार, सास फूलमती, ससुर बाबूराम, देवर सूरज आए दिन गाली-गलौज व मारपीट कर प्रताड़ित किया करते थे। 15 जून को मायके बात कर रही थी तभी सभी ने मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.