ससुरालियों पर उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
वाराणसी, अगस्त 9 -- बड़ागांव। विवाहिता ने ससुरालियों पर बड़ागांव थाने में केस दर्ज कराया है। चोलापुर के मुस्तकीन की पुत्री अमीरुन निशा ने आरोप लगाया है कि उसका निकाह मदनपुर गांव निवासी स्व. निजामुद्दीन के पुत्र आरिफ से 2016 में हुआ था। निकाह के बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। तलाक की धमकी देकर मायके भगा दिया गया। उसके दो बच्चे हैं। ससुराल वाले बच्चे से मिलने नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने पति, जेठ नवाब अली, सास कुरैशा, ननद परवीन हाजरा एवं देवर गालिब पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.