बुलंदशहर, जून 24 -- थाना क्षेत्र के ग्राम गिरोरा निवासी विवाहिता के पिता ने अपनी पुत्री के साथ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित महिला के पिता मौ. अली ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनकी पुत्री रीना की शादी वर्ष 2019 में सादान निवासी अमरपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति सादान, सास अख्तरी और ससुर हातम अतिरिक्त एक लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। 20 जून को आरोपियों ने एक लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाते हुए गाली-गलौज और मारपीट की तथा मारपीट करते हुए घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- ससुरालियों ने विवाहिता से मारपीट कर घर से निकला शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद पीड़िता...