रुडकी, जनवरी 9 -- नाथूखेड़ी में एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने मिलकर पीट दिया। महिला ने बताया कि पति ने चाकू से हमला किया और अन्य परिजनों ने लात-घूसों से मारपीट की। घायल महिला की हाथ की हड्डी टूट गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पीड़िता कोनिका निवासी ग्राम नाथूखेड़ी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया 5 जनवरी वह कंपनी से काम करके घर लौटी। घर पहुंचते ही उनके पति अजय निवासी नाथूखेड़ी ने गालियां देकर चाकू से वार कर दिया। इससे कोनिका लहूलुहान हो गई और जमीन पर गिर पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.