फिरोजाबाद, मार्च 29 -- दहेज लोभियों ससुरालियों ने पीड़िता को बेरहमी से मारपीट कर दी। पीड़िता की शिकायत पर शिकोहाबाद पुलिस ने पति, ससुर, ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आयुषी पुत्र बलभद्र सिंह निवासी फतेहपुर जसोदा थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज की शादी 22 नवंबर 2011 को सतेन्द्र कुमार पुत्र सीताराम कुशवाह निवासी ग्राम शहजलपुर के साथ हुई थी। विवाहिता के एक पुत्री हुई। बेटी ननिहाल में रहकर पढ़ रही है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों का व्यवहार ठीक नहीं रहा। वह आएदिन मारपीट करते और जान से मारने की धमकी भी देते रहे। 11 मार्च को जान से मारने की नीयत से मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता को थाने ले गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...