ससुरालियों ने विवाहिता की मां को छत से फेंका
पीलीभीत, जून 24 -- पूरनपुर। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर से सटी पंजा शाह गौटिया की रहने वाली गुलफशाह पत्नी नफीस शाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार साल पहले उसकी शादी हुई थी।उसकी दो बेटियां हैं। आरोप है कि आए दिन पति महिला के साथ मारपीट करता है। खर्चा मांगने पर पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। 22 जून को महिला बेटियों को लेकर मायके चली गई। आरोप है पति और ससुराल वाले गाली गलौज करते हुए उसके घर में घुस आए और मारपीट शुरु कर दी। आरोप है जान से मारने की नियत से ससुरालियों ने गुलफशाह की मां को छत से नीचे फेंक दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- ससुरालियों ने विवाहिता की मां को छत से फेंका महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.