कानपुर, जुलाई 12 -- मंगलपुर। कन्नौज थाना क्षेत्र के जलालपुर मतौली निवासी लखमीचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री उमा की शादी अमित निवासी दत्तपुर मंगलपुर के साथ की थी। आरोप है कि ससुरालीजन आए दिन मारपीट करते थे। शनिवार की शाम वहअपनी पुत्री को लेने के लिए आए थे,तभी अमित,साधु,भोले व सरस्वती ने उसके साथ मारपीट की वही उसकी पुत्री को भी मारा पीटा । ससुरालियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...