कौशाम्बी, फरवरी 11 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। एयरपोर्ट थाने के असरावल खुर्द गांव की एक विवाहिता को सोमवार शाम ससुरालवालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटकर घर से निकाल दिया। साथ ही बगैर दहेज लिए घर न लौटने की धमकी भी दी। विवाहिता रोती-बिलखती मायके पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। असरावल खुर्द गांव की सरिता देवी ने बताया कि उसका विवाह तीन साल पूर्व पूरामुफ्ती थाने के बम्हरौली गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र पप्पू रैदास के साथ हुआ था। उसके पिता ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। आरोप है कि दिए गए दहेज से पति समेत ससुरालीजन खुश नहीं थे। वह दहेज में एक पैशन बाइक की मांग करने लगे। मांगें पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाहिता के अनुसार सोमवार शाम वह खाना बना रही थी। इसी दौरान पति बाल पकड़कर उसकी पिटाई...