कौशाम्बी, दिसम्बर 14 -- नवविवाहिता को ससुरालियों ने दहेज की खातिर शादी के डेढ़ साल बाद पीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही बगैर दहेज लिए घर न लौटने की धमकी भी दी। विवाहिता बिलखते हुए मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। विवाहिता ने पिता के साथ थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संदीपन घाट थाने के मलाक मोईनुद्दीनपुर गांव निवासी संतलाल ने बताया कि उसने अपनी पुत्री रंजना की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व पूरामुफ्ती थाने के के मनौरी गांव निवासी दीपचंद पुत्र रामसेवक के साथ किया था। उसने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। आरोप है कि दिए गए दहेज से पति समेत ससुरालीजन खुश नहीं थे। वह दहेज में नगदी समेत अन्य सामानों की मांग करने लगे। मांगें पूरी नहीं होने पर एक सप्ताह पहले पति ने स...