रामपुर, अप्रैल 6 -- बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव पदपुरी निवासी निसार अहमद ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री खुशनुमा का निकाह पांच वर्ष पहले गांव चैनपुर निवासी इकरार के साथ किया था। आरोप है कि बीते 6 फरवरी को पति इकरार, ससुर जाकिर हुसैन, सास हसीना और देवर साबिर ने खुशनुमा के साथ बुरी तरह मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। लोगों के हस्तक्षेप के बाद खुशनुमा को ससुराल भेज दिया था। लेकिन बीती 30 मार्च को उक्त लोगों ने फिर से खुशनुमा के साथ मारपीट की। खुशनुमा चार माह की गर्भवती थी। पेट में गंभीर चोट लगने के कारण 31 मार्च को कराए गए अल्ट्रासाउंड में गर्भपात की पुष्टि हुई। ससुरालियों ने बेरहमी से पीटकर उनकी बेटी का गर्भ तक गिरा दिया। बताया कि तीन अप्रैल को गांव के ही कुछ लोगों ने निसार को सूचना देकर बताया कि वह अपनी...