गोरखपुर, मार्च 13 -- सहजनवा। क्षेत्र के चड़राव निवासी एक विवाहिता ने दहेज के लिए ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। चड़राव निवासी हरि सागर की पुत्री काजल की शादी संतकबीर नगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के भरेही निवासी फूलेराव के साथ मई 2022 में हुई थी। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति फूलेराव, ससुर पलटू प्रसाद, सास ज्ञानमती, देवर लक्की, ननद ममता और कविता के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.