कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- कड़ा धाम थाना पुलिस ने विवाहिता की मौत पर ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ससुरालियों पर आरोप है कि उनके उकसाने पर विवाहिता ने आत्महत्या की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अलीपुरजीता गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र शिवभूषण सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वर्ष 2018 को उसने अपनी बेटी अंजू देवी की शादी सहियापुर गांव के अर्जुन सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही अंजू को लगातार ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार इसको लेकर सुलह-समझौता भी हुआ। मामला न्यायालय तक गया। इसके बाद से अंजू देवी अवसाद में रहती थी। 27 अगस्त को अंजू ने आत्महत्या कर ली। पिता का आरोप है कि ससुरालियों के उकसाने की वजह से बेटी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने इस मामले में पति अर्...