लखनऊ, मई 25 -- चौक के पक्के पुल के पास रविवार देर रात गोमती नदी में मिले मां-बेटे के शव की शिनाख्त परिजनों ने की। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे महिला के भाई ने ससुराल के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। मड़ियांव पुलिस ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस को महिला के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। सीतापुर रोड के खदरा निवासी इमरान ने बताया कि बहन कौसरजहां की शादी फैजुल्लागंज निवासी ई-रिक्शा चालक शादाब खान से हुई थी। इनके दो बेटे आदिल(12) और छोटा बेटा अरहान(6) है। परिजनों ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले शादाब का ई-रिक्शा ट्रेन की चपेट में आ गया था। हादसे में शादाब की मौत हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद से कौसर की सास और देवर उसे प्रताड़ित करते थे। 22 मई को कौसर छोटे बेटे अरहान के साथ घर से कहीं चली गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटी तो ससु...