हमीरपुर, अप्रैल 26 -- भरुआ सुमेरपुर। सुरौली बुजुर्ग के एक युवक ने सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल करके ससुरालजनों सहित पुलिस के आला अफसरों पर गंभीर आरोप लगाते हैं। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। थानाक्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग निवासी शीबू खान ने सोशल मीडिया में रविवार को वायरल किए एक वीडियो में अपनी पत्नी, ससुर, साले के साथ अन्य रिश्तेदारों एवं सीओ सदर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ 2024 में ससुरालीजनों ने कुंडौरा बस स्टैंड में मारपीट की और बाइक छीन ली। जिसका मुकदमा थाने में दर्ज कराया गया था। लेकिन दो वर्ष गुजर जाने के बाद पुलिस चार्जशीट अदालत में नहीं दाखिल की है। इसके लिए उसने सीओ सदर को जिम्मेदार ठहराया है।शीबू खान के ससुर खलील खान ने बताया कि उसने अपनी पुत्री गुड्डन का निकाह 2022 में श...