भागलपुर, अप्रैल 4 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ जबरन मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मल्ला सामने आया है। इसको लेकर पीड़िता की मां ने नाथनगर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मां ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2020 में चंपानगर निवासी विवेक कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद सब ठीक रहा लेकिन बाद में दामाद दहेज के लिए आये दिन उसे मारपीट करने लगा।दहेज की मांग का समर्थन दामाद के घर के अन्य सदस्यों ने भी किया। जब विवाहिता ने असमर्थता जताई तो 20 मार्च को सभी ने मिलकर उसके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और घायल अवस्था में विवाहिता को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.