सहरसा, मार्च 7 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना क्षेत्र के बरहशेर पंचायत के बेला बगरौली गांव में ससुराल वालों ने बहु की हत्या कर दी। हत्या के बाद परिजनों द्वारा शव को घर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर तुनियाही नहर के पास पुआल के नीचे छिपा दिया था। मामले की जानकारी मिलने पर बिहरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद शव को तुनियाही नहर के दक्षिणी भाग से बरामद किया। बिहरा थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि घरवालों द्वारा बहु की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिये शव को जलाने के लिये यहां लाया गया था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस हर बिन्दु को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। इस संबंध में वरीय अधिकारियो को भी सूचना दे दी गई है। कहरा प्रखंड के मुरली बसन्तपुर निवासी अर्ज...