हरदोई, अप्रैल 9 -- पचदेवरा। रामनगर गांव में बुधवार की रात एक युवक ने कथित मारपीट से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रामनगर निवासी 38 वर्षीय अनुपम मलिखान चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर का था। वह संडीला स्थित एक आटा मिल में नौकरी करता था। उसकी ससुराल भाहपुर में है। बताया गया कि अनुपम की पत्नी शीला की डिलीवरी होनी थी। वह जलालाबाद के एक निजी क्लिनिक में भर्ती थी। वहां से डॉक्टरों ने उसे फर्रुखाबाद रेफर कर दिया था। अनुपम पत्नी को लेकर ससुरालीजनों के साथ फर्रुखाबाद जा रहा था। आरोप है कि अल्लाहगंज के पास ससुरालीजनों ने किसी बात को लेकर उसे रास्ते में उतारकर उससे मारपीट की। इससे आहत होकर अनुपम घर लौट आया और बुधवार रात कमरे में साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ...