प्रयागराज, मई 16 -- प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ससुर खदेरी नदी किनारे रिवर फ्रंट बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए पीडीए कंसलटेंट की मदद लेगा। पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि ससुर खदेरी नदी किनारे मुंबई की तरह पर्यटन स्थल विकसित करने की योजना पर विचार हो रहा है। इसके निर्माण में कंसलटेंट की मदद ली जाएगी। ससुर खदेरी नदी में पानी कम होने के सवाल पर पीडीए के उपाध्यक्ष ने कहा कि रिवर फ्रंट बनाने के लिए कंसलटेंट से सलाह ली जाएगी कि कैसे नदी के तट को आकर्षक बनाया जा सकता है। नदीं में पानी स्थाई रखने के लिए गहराई बढ़ाने पर भी सुझाव मांगा जाएगा। रिवर फ्रंट विकसित करने के लिए क्या-क्या करना पड़ेगा। रिवर फ्रंट बनाने के लिए पीडीए 10 करोड़ रुपये खर्च करने को तैयार है। इससे पहले नीदरलैंड से आई विशेषज्ञों की टीम ने भी ससुर खदेरी नदी का...