बदायूं, फरवरी 23 -- मूसाझाग। थाना क्षेत्र के गांव अहिरामई गौंटिया के रहने वाले कामीनी पत्नी रामेश्वर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके ससुर हरिशंकर, देवर भुवनेश और ननद रिंकी आए दिन उसे परेशान करते और मारपीट करते हैं। आरोप है कि 17 फरवरी को करीब तीन बजे तीनों गाली-गलौज कर रहे थे, विरोध करने पर लाठी-डंडों से जमीन पर गिराकर मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से गले में पड़ा दुपट्टा खींचते हुए घसीटा भी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर ससुर, देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.